हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुमराह का जोड़ीदार, हार्दिक का सबसे बड़ा हथियार, मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए लौट रहा खूंखार गेंदबाज

Trent Boult IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का स्टार विदेशी गेंदबाज बचे हुए मैचों में धमाल मचाने के लिए भारत लौट रहा है।

विज्ञापन
Mumbai Indians

Trent Boult IPL 2025: आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के नए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। हालांकि, विदेशी खिलाड़ी लीग में हिस्सा लेने के लिए भारत लौटेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच, मुंबई इंडियंस के खेमे के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एमआई का स्टार गेंदबाज टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए भारत लौटने की तैयारी में है। यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि जसप्रीत बुमराह का जोड़ीदार है, जो पावरप्ले में विपक्षी टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने में माहिर है।

मुंबई के लिए आई खुशखबरी

17 मई से शुरू हो रहे आईपीएल 2.0 से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल के पहले ओवर में अपनी कातिलाना गेंदबाजी से कहर बरपाने के लिए मशहूर ट्रेंट बोल्ट बचे हुए मैचों में हिस्सा लेने के लिए लौट रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, बोल्ट का भारत आना तय हो चुका है और वह मुंबई को प्लेऑफ का टिकट दिलाने की खातिर अपना पूरा जोर लगाते हुए नजर आएंगे।

बोल्ट इस सीजन कप्तान हार्दिक पांड्या के पावरप्ले में सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। बोल्ट 12 मैचों में अब तक कुल 18 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी भी 8.49 का रहा है। बोल्ट के आने से मुंबई का पेस अटैक काफी मजबूत हो जाएगा। बुमराह के साथ मिलकर बोल्ट किसी भी बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने का दमखम रखते हैं।

विज्ञापन

हर मैच में जीत जरूरी

मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ का टिकट चाहिए, तो हार्दिक की सेना को बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखना होगा। एमआई ने अभी तक कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में जीत नसीब हुई है, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। मुंबई के अभी 14 पॉइंट हैं और बचे हुए दो मैचों में मिली जीत टीम को 18 पॉइंट पर पहुंचा देगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola