Trent Boult MI vs KKR: आईपीएल के पहले ओवर का सुल्तान। पावरप्ले में विकेट निकलाने में उस्ताद। केकेआर के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर ट्रेंट बोल्ट अपनी लहराती हुई गेंदों से एक बार फिर कहर बरपा रहे हैं। बोल्ट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उस बल्लेबाज को पहले ही ओवर में चलता कर दिया, जो हर बार टीम के बड़े स्कोर की नींव रखता है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट भी शामिल है।
पहले ओवर के सुल्तान बोल्ट
ट्रेंट बोल्ट ने पारी की चौथी ही गेंद पर सुनील नरेन को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। बोल्ट के खिलाफ नरेन ने रूम बनाकर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह गेंद की लाइन को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे और बॉल उनके स्टंप पर जा लगी। नरेन सिर्फ 2 गेंदों का सामना करने के बाद जीरो पर आउट हुए। आईपीएल के इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बोल्ट के नाम है। बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ओवर में अब तक कुल 30 विकेट चटका चुके हैं। इस लिस्ट में बोल्ट के बाद भुवनेश्वर कुमार का नाम दर्ज है, जिन्होंने 27 विकेट निकाले हैं। बोल्ट की मुंबई के खेमे में घर वापसी हुई है। टीम ने मेगा ऑक्शन में बोल्ट को 12.50 करोड़ रुपये खर्च करते हुए फिर से टीम में जोड़ा है।
केकेआर की खराब शुरुआत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नरेन ने पहले ही ओवर में सुनील नरेन को चलता किया, तो दीपक चाहर ने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक को पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया और वह 7 गेंदों में 11 रन बनाकर डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार का शिकार बने। 23.75 करोड़ में बिकने वाले वेंकटेश अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 3 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर रिकेल्टन को कैच दे बैठे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines