Travis Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों देश जोरों शोरों के साथ तैयारी कर रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ट्रेविस हेड दूसरी बार पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल से दी है। हेड निजी कारणों से छुट्टी पर चल रहे थे। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
साल 2023 में रचाई थी शादी
हेड और डेविस ने साल 2023 में शादी रचाई थी। साल 2022 में ही हेड पहली बार पिता बने थे। लेकिन अब उन्होंने 8 नवंबर को भी एक खुशखबरी दी है। वह दूसरी बार पिता बने हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी पत्नी और नए बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे साझा की है। इस दौरान हेड ने अपने नए बच्चे के बारे में लिखा कि दुनिया में आपका स्वागत है रिसन जॉर्ज हेड। उन्होंने अपने नए बच्चे का जन्म रिसन जॉर्ज हेड रखा है।
पाकिस्तान सीरीज में मिला था आराम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि हेड के यहां नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में उन्होंने बोर्ड से पैटरनिटी लीव मांगी थी। इस वजह से ही हेड को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कर सकते हैं वापसी
हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही प्रारूप में शानदार खेलते हैं। ऐसे में आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए हेड ऑस्ट्रेलिया टीम में वापसी कर सकते हैं। भारत के खिलाफ हेड का प्रदर्शन भी अच्छा रहता है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उन्होंने भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था, जबकि विश्व कप 2023 फाइनल में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने 174 गेंदों में 163 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 27 गेंदों में 18 रन बनाए थे। वहीं विश्व कप 2023 फाइनल में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 120 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines