कोविड-19 का शिकार हुआ हैदराबाद का स्टार बल्लेबाज, टीम को लगा बड़ा झटका

Travis Head: सनराइजर्स हैदराबाद का स्टार खिलाड़ी कोविड-19 का शिकार हुआ है। इसका खुलासा हेड कोच ने किया है।

IPL 2025 - 2025-05-18T204259.255
विज्ञापन

Travis Head: आईपीएल 2025 के बीच एसआरएच को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड कोविड-19 में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर की पुष्टि सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच डेनियल विटोरी ने की है। उन्होंने बताया है कि ट्रेविस हेड कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से हेड अभी तक भारत नहीं लौट पाए हैं।

डेनियल विटोरी ने की पुष्टि

सनराइजर्स हैदराबाद अपना आगामी मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने कहा कि ट्रेविस कल सुबह आ रहे हैं। उन्हें आने में देरी हो गई। दरअसल उन्हें कोरोना हो गया था। इसलिए वह सफर नहीं कर सके। इसलिए वे कल सुबह आएंगे और उसके बाद हम आकलन करेंगे कि उनकी स्थिति कैसी है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम का सफर प्ले ऑफ की रेस से पहले ही खत्म हो गया। इस सीजन ट्रेविस हेड का बल्ला भी बढ़चढ़ कर नहीं चला। उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा। उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में 28.10 की औसत के साथ 281 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन हेड का प्रदर्शन दमदार रहा था। उन्होंने 15 मैच में 40.50 की औसत और 191.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 567 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ