---विज्ञापन---

भारत के खिलाफ शतक जमाने के बाद ट्रेविस हेड का ICC रैंकिंग में जलवा, टॉप 10 में हुई एंट्री

Travis Head: आईसीसी रैंकिंग में ट्रेविस हेड को तगड़ा फायदा हुआ है। उन्होंने भारत के खिलाफ अपने आखिरी मैच में शतकीय पारी खेली थी।

---विज्ञापन---

Travis Head: आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में ट्रेविस हेड ने लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने अपने पिछले मैच में भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। आईसीसी रैंकिंग में हेड 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 6 स्थानों की लंबी छलांग लगाई है। हेड को आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ है।

हेड को तगड़ा फायदा

हेड ने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने एडिलेड में खेले गए डे नाइट टेस्ट मैच में 140 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी से हेड को आईसीसी रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ। वह 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हेड 781 अंक के साथ आईसीसी की नई रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

---विज्ञापन---

ऐसा है टॉप 10 का हाल

आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रूक 898 अंक के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर जो रूट हैं, जिनके पास 897 अंक हैं। वहीं 812 अंक के साथ केन विलियमसन है। चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिनके पास 811 अंक हैं। पांचवें स्थान पर ट्रेविस हेड हैं, जिनके पास 781 अंक हैं।

---विज्ञापन---

श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस 759 अंक के साथ 6वें स्थान पर हैं। टेम्बा बावुमा 7वें स्थान पर 753 अंक के साथ विराजमान हैं, जबकि 8वें स्थान पर डेरिल मिचेल 729 अंक के साथ बने हुए हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 724 अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के सऊद शकील 724 अंक के साथ 10वें स्थान पर बने हुए हैं।

First published on: Dec 11, 2024 02:40 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola