Travis Head WTC Final: ट्रेविस हेड की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मैच विनर्स में की जाती है। हेड बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और वह हर बार इस बात को साबित भी करके दिखाते हैं। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को फिर से खिताब दिलाने में हेड बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। 2023 में भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भी हेड ने बल्ले से जमकर गर्दा उड़ाया था और 163 रन की शानदार पारी खेली थी। टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी के साथ-साथ हेड के पास विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का सुनहरा मौका भी होगा।
हेड के नाम जुड़ेगी एक और उपलब्धि
ट्रेविस हेड का बल्ला आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल मुकाबले में जमकर बोलता है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में हेड का प्रदर्शन जोरदार रहा था। अब कंगारू बल्लेबाज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। हेड अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में 200 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, अगर हेड के बल्ले से 182 रन निकले, तो वह आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में अभी टॉप पर विराट कोहली का नाम दर्ज है, जिन्होंने आईसीसी फाइनल में 410 रन ठोके हैं। यानी 93 रन बनाते ही हेड कोहली से आगे निकल जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के पास भी इतिहास रचने का मौका
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पास भी इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। कंगारू टीम अगर दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के खिताब को अपने नाम करने में सफल रहती है, तो टीम यह कारनामा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कदम रखा है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
56 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines