Travis Head IND vs AUS: एडिलेड में जिसने दिया दर्द, वो ही गाबा में भी बनेगा सिरदर्द। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। भारतीय टीम को हार की तरफ ढकेलना के पीछे एक कंगारू बल्लेबाज का सबसे बड़ा हाथ रहा था। नाम ट्रेविस हेड। हेड ने एडिलेड में अकेले दम पर मैच की कहानी को पूरी तरह से पलटकर रख दिया था। कंगारू बल्लेबाज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 140 रन की यादगार पारी खेली थी। एडिलेड के बाद गाबा में भी हेड टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
गाबा में हेड फिर बनेंगे सिरदर्द!
गाबा के मैदान पर ट्रेविस हेड एक बार फिर टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। ब्रिस्बेन का मैदान हेड को खूब रास आता है। इस ग्राउंड पर कंगारू बैटर ने अब तक कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान हेड के बल्ले से 50.28 की औसत से 352 रन ठोके हैं। हेड ने गाबा में एक सेंचुरी भी लगाई और उनका सर्वाधिक स्कोर 152 रन रहा है। हालांकि, पिछली तीन पारियों में हेड इस मैदान पर लगातार गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे हैं। मगर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज की हालिया फॉर्म काफी शानदार है और उन्हें भारतीय गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने में हमेशा से ही काफी मजा आता है।
एडिलेड में मचाया था धमाल
ट्रेविस हेड का बल्ला एडिलेड टेस्ट में जमकर बोला था। हेड जब बल्लेबाजी करने उतरे थे, तो कंगारू टीम लगातार दो विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और एक से बढ़कर एक दमदार शॉट्स लगाए। हेड ने डे-नाइट टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कंगारू बैटर ने 141 गेंदों में 140 रन की धांसू पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 17 चौके और चार गगनचुंबी छक्के जमाए थे। हेड की पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया पहली इनिंग के आधार पर 157 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही थी, जिसके बूते कंगारू टीम ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से बाजी मारी थी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
11 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
40 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines