Shubman Gill: युवा बल्लेबाज शुभमन गिल तीनों ही फॉर्मेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने अब तक भारत के लिए कई यादगार पारियां भी खेली हैं। गिल ने टेस्ट, वनडे और टी-20 में भी शानदार प्रदर्शन किया है। कम समय में गिल ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी गिल का लोहा माना है और उन्हें स्पिन के खिलाफ बेस्ट बल्लेबाज भी बताया है।
शुभमन गिल की हुई तारीफ
आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के लिहाज से ये सीरीज दोनों देशों के लिए काफी अहम होने वाली है। हालांकि इस सीरीज से पहले सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शुभमन गिल की शान में कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि ‘ शुभमन गिल सुपरस्टार हैं। उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी शानदार है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।
बांग्लादेश सीरीज का हिस्सा
भारतीय टीम 19 सितंबर से घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहले मैच के स्क्वाड में गिल को भी भारतीय टीम में जगह मिली है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर से 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज में शुभमन गिल भाग नहीं लेंगे। वर्कलोड मैनेज करने के लिए उन्हें आराम दिया जाएगा, ऐसा बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बात करते हुए बताया है। गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी।
करियर पर एक नजर
भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेलने वाले गिल ने अब तक 35.52 की औसत के साथ 1492 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा 47 वनडे मैच में गिल ने 58.20 की औसत के साथ 2328 रन बनाए हैं। वहीं 21 टी-20 मैच में उन्होंने 30.42 की औसत के साथ 578 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: आयरलैंड टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंद दर्ज की पहली जीत
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
5 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
6 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
7 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
8 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
9 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
11 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
11 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines