Toss May End From This Domestic Tournament: क्रिकेट में अजीबोगरीब नियम लागू हो सकता है। टॉस किसी भी मुकाबले की सबसे अहम पहलू मानी जाती है। अधिकांश ऐसा देखा जाता है कि जो टीम टॉस जीतती है, वह मैच को अपने नाम करने में भी कामयाब रहती है। लेकिन अब जो खबर आ रही है, इससे आप भी हैरान हो सकते हैं। बीसीसीआई टॉस को ही हटाने की तैयारी कर रहा है। अंडर-23 टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी से टॉस को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए बीसीसीआई ने प्रस्ताव रखकर सुझाव मांगा है। इस नए नियम के तहत मेहमान टीम के पास बिना टॉस जीते ऑप्शन होगा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं या फिर गेंदबाजी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: वरुण चक्रवर्ती के चौथे ओवर ने पलट दिया मैच, श्रेयस अय्यर ने बताई कहानी
क्यों लिया जा सकता है ये फैसला
यह सुझाव किसी और ने नहीं, बल्कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के नियमों में बदलाव करने के लिए कई प्रस्ताव पेश किए हैं, उन्हीं प्रस्तावों में एक प्रस्ताव टॉस खत्म करने का भी पेश किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही अंडर-23 टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी से टॉस खत्म किया जा सकता है। यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि मेजबान टीम को अधिक फायदा नहीं मिल सके। टेस्ट क्रिकेट हो या फिर टी20 क्रिकेट हो, इसमें टॉस की भूमिका काफी अधिक होती है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कप्तान-उपकप्तान फ्लॉप, उठा सवाल; टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन?
कई खिलाड़ी उठा चुके हैं टॉस पर सवाल
टेस्ट क्रिकेट में मेजबान टीम को पिच का काफी फायदा मिलता है, क्योंकि वह अपनी मजबूती और कमजोरी को देखते हुए पिच तैयार करवाती है। ऐसे में अगर मेजबान टीम टॉस भी जीत जाती है, तो विरोधी टीम के मैच लिए जीत पाना मुश्किल हो जाता है। कई खिलाड़ियों का मानना है कि इस परिस्थिति में फेयर मैच नहीं हो पाता है। इसको लेकर भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर भी सवाल खड़े कर चुके हैं। इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों का मानना है कि मेहमान टीम के पास बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी करने की च्वाइस होनी चाहिए। यही कारण है कि बीसीसीआई ने टॉस खत्म करने के लिए प्रस्ताव रखा है। अब अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो अंडर-23 टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट से जल्द ही टॉस खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित की धीमी पारी, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस; टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
30 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
34 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines