हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tokyo Olympics को लेकर बड़ा खुलासा, डोपिंग में पॉजिटिव चीन के खिलाड़ियों ने जीते थे गोल्ड मेडल

Tokyo Olympics China Drug Test: टोक्यो ओलंपिक्स में चीन के एथलीट्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस संबंध में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें बताया गया है कि टॉप एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
Tokyo Olympics

Tokyo Olympics China Drug Test: टोक्यो ओलंपिक्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा है कि टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने से करीब 7 महीने पहले 23 शीर्ष चीनी तैराकों का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया था। खास बात यह है कि इनमें से 6 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता था। रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि शीर्ष चीनी अधिकारियों की मंजूरी के बाद उन्हें जांच से बचाया गया।

तैराकी टीम से जुड़ा है मामला

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके साथ ही ओलंपिक्स में भाग लेने की परमिशन दी गई। वहीं एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि खेलों में नशीली दवाओं पर नियंत्रण की जिम्मेदारी लेने वाले वैश्विक प्राधिकरण ने भी इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया है। ये मामला चीन की ओर से ओलंपिक्स में भेजी गई तैराकी टीम से जुड़ा है।

झांग युफेई का नाम शामिल 

इनमें से लगभग आधे खिलाड़ियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। कई एथलीटों ने तीन गोल्ड सहित अन्य पदक भी हासिल किए थे। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट झांग युफेई समेत कई तैराकों का नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि डोप टेस्ट में फेल होने वाले कई एथलीट अभी भी चीन के लिए खेलते हैं। वे इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक में भी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: दिनेश कार्तिक का यू-टर्न, विश्व कप खेलने की इच्छा जताई

दूसरे स्थान पर रहा था चीन

न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसके संबंध में 61 पेज की जांच रिपोर्ट का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि एथलीट्स में ट्राइमेटाजिडाइन दवा पाई गई। यह दवा सहनशक्ति बढ़ाने और रिकवरी को तेज करने में मदद करती है। आपको बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में चीन मेडल के मामले में दूसरे स्थान पर रहा था। चीन के एथलीट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 89 मेडल जीते थे। इनमें 38 गोल्ड, 32 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज शामिल थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई 7 देशों की टेंशन, जानें कौन-कौन से प्लेयर हैं इंजर्ड 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘हार्दिक पांड्या मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं…’, दिग्गज ने फैंस से की ये अपील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola