Top 5 Bowlers Most Wickets In IPL 2023: भारत में आईपीएल 2024 का आगाज होने में कुछ ही समय बचा हुआ है। 22 मार्च से आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस घमासान मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं नए सीजन के आगाज से पहले जानते हैं पिछले सीजन में किसी पांच गेंदबाजों ने तहलका मचाया था और सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। लिस्ट में टॉप थ्री में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कब्जा जमा रखा है।
मोहम्मद शमी को मिली पर्पल कैप
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। शमी ने तेज तर्रार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 28 विकेट हासिल किए थे। शमी को 28 विकेट लेने के लिए कुल 17 मुकाबले खेलने पड़े थे। वहीं शमी ने दो मैच में चार विकेट का हॉल लिया था। शमी को आईपीएल 2023 में पर्पल कैप दी गई थी। वहीं इस सीजन शमी गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनका 26 फरवरी को एंकल की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उन्हें रिकवरी के लिए काफी समय लगेगा।
मोहित शर्मा ने किया कमाल
एक समय भारतीय टीम के लीड फास्ट बॉलर रहे मोहित शर्मा को 2023 में 50 लाख की बेस प्राइज के साथ गुजरात टाइटंस ने खरीदा था। जिसके बाद कुछ मैच नहीं खिलाए गए थे, लेकिन जैसे ही उस समय के गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोहित शर्मा को गेंद थमाई, उसके बाद उन्होंने पूरे सीजन पीछे मुड़कर नहीं देखा। मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में गुजरात की तरफ से 14 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 27 विकेट हासिल किए थे। फाइनल मुकाबले में लास्ट ओवर मोहित शर्मा ने ही फेंका था।
ये भी पढ़ें- IPL 2023 में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन, देखें पूरी लिस्ट
राशिद खान तीसरे स्थान पर
मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा के बाद गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान तीसरे स्थान पर हैं। राशिद खान ने भी आईपीएल 2024 में मोहित शर्मा के बराबर 27 विकेट लिए थे, लेकिन उन्हें मोहित शर्मा से 3 मैच ज्यादा खेलने पड़े थे। जहां मोहित शर्मा ने 14 मैचों में 27 विकेट हासिल किए थे। वहीं राशिद खान को 17 मैच खेले थे। हालांकि आईपीएल 2023 में राशिद खान ने बॉलिंग के साथ बल्ले से भी खूब धमाल मचाया था। राशिद खान से उनकी टीम को इस सीजन भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को ड्रॉप करने के बाद टीम इंडिया को आई याद, फील्डिंग कोच ने कही बड़ी बात
पीयूष चावला नंबर चार पर
मुंबई इंडियंस के स्टार लेग स्पिनर पीयूष चावला भी पिछले सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने की दौड़ में बने हुए थे। पीयूष ने आईपीएल 2023 में 16 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 22 विकेट हासिल किए थे। पीयूष चावला मुंबई इंडियंस की तरफ से भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 35 साल के पीयूष ने अपनी फिरकी में कई बड़े बल्लेबाजों को फंसाया था। इस साल मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे। वहीं हार्दिक को उम्मीद होगी कि पीयूष चावला पिछले सीजन की तरह ही इस साल भी उनको विकेट निकाल कर देंगे।
युजवेंद्र चहल पांचवें स्थान पर
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। आईपीएल 2023 में युजवेंद्र चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। राजस्थान के लिए पिछले सीजन 14 मैच खेलने वाले चहल ने 21 विकेट हासिल किए थे। जबकि चहल ने 3 बार चार विकेट हासिल किए थे। चहल ने पिछले सीजन शानदार गेंदबाजी की थी। चहल की गेंदों को पढ़ने में बल्लेबाजों को काफी कठिनियों का सामना करना पड़ा था। कप्तान संजू सैमसन को इस सीजन भी अपने वर्ल्ड क्लास लेग स्पिनर से कुछ खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
https://twitter.com/AyushRaGenius/status/1680514056262672384
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines