हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर, जानें किसके पास है कितनी संपत्ति?

Richest Pakistani Cricketers: पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने मैदान पर तो खूब नाम कमाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये खिलाड़ी कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं? आइए जानते हैं पाकिस्तान के 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों के बारे में…

विज्ञापन
Richest Pakistani Cricketers

Richest Pakistani Cricketers: पाकिस्तान क्रिकेट ने दुनिया को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ खिलाड़ी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं? क्रिकेट के मैदान पर छक्के-चौकों की बरसात करने वाले ये सितारे अपनी कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और कोचिंग के जरिए भी इन्होंने करोड़ों रुपये कमाए हैं। इस लिस्ट में बाबर आजम से लेकर इमरान खान तक कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के 10 सबसे अमीर क्रिकेटरों के बारे में और देखते हैं कि किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा है।

इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सबसे अमीर पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति 433 करोड़ रुपये बताई जाती है। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कई बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे।

शाहिद अफरीदी

‘बूम बूम’ के नाम से मशहूर शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 390 करोड़ रुपये है। क्रिकेट के अलावा वह बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपनी फाउंडेशन के जरिए भी कमाई करते हैं।

शोएब मलिक

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक की कुल संपत्ति 211 करोड़ बताई जाती है। वह कई T20 लीग में खेल चुके हैं और उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है।

मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज की कुल संपत्ति लगभग 199 करोड़ रुपये है। वह पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों और गेंदबाजों में से एक रहे हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट से भी अच्छी कमाई की है।

शोएब अख्तर

‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की कुल संपत्ति 173 करोड़ बताई जाती है। क्रिकेट के अलावा वह कमेंट्री और यूट्यूब चैनल के जरिए भी अच्छी इनकम करते हैं।

अजहर अली

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ रुपये है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और कई लीगों में भी खेलकर अच्छी कमाई की है।

सईद अनवर

पाकिस्तान के दिग्गज ओपनर सईद अनवर की कुल संपत्ति 102 करोड़ रुपये बताई जाती है। अपने समय में वे दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते थे और क्रिकेट के अलावा व्यापार से भी उन्होंने काफी कमाई की है।

मिस्बाह-उल-हक

रिपोर्ट के मुताबित, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक की कुल संपत्ति 81 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान को कई अहम जीत दिलाई और कोचिंग के जरिए भी अच्छी कमाई की है।

फवाद आलम

पाकिस्तान के ऑलराउंडर फवाद आलम की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जाती है। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और लीग क्रिकेट के जरिए अच्छी कमाई की है।

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम की कुल संपत्ति लगभग 41 करोड़ रुपये है। वह पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी कमाई क्रिकेट के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें