News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Phil Salt: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने हैं। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का स्कोर बनाया। पंजाब को खिताब जीतने के लिए 191 रन बनाने होंगे। पंजाब को पहला झटका जोश हेजलवुड ने दिया। लेकिन ये मुमकिन नहीं था, अगर बाउंड्री लाइन पर फिल साल्ट एक शानदार कैच नहीं पकड़ते। उन्होंने बेहतरीन बेहतरीन कैच लपक लिया।
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रियांश आर्य ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। वह पंजाब के लिए छक्का मारना चाहते थे। लेकिन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे फिल साल्ट ने अपने दिमाग का सही इस्तेमाल किया और बेहतरीन कैच लपककर आरसीबी की वापसी करा दी। फिल साल्ट पहले कैच पकड़ लेते हैं। लेकिन बाद में वह गेंद को हवा में उछालकर बाउंड्री लाइन के पीछे चले गए। इसके बाद उन्होंने हवा में गेंद को उछालकर कैच को मुकम्मल कर लिया। इस दौरान प्रियांश आर्य साल्ट का मुंह ताकते रह गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
WHAT A STUNNER BY PHIL SALT. 🫡
– Absolute Marvelous catch under pressure in IPL Final by Salt. 🥶pic.twitter.com/QZY11QVlEj
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 3, 2025
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने इस मैच में 20 ओवर के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं। टीम की ओर से फिल साल्ट 9 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रनों की धीमी पारी खेली। वह इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ सके। अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने कई बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास किया। लेकिन खराब टाइमिंग की वजह से वह बड़े शॉट्स खेलने में असफल रहे। इसके बाद जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाकर आरसीबी की वापसी कराई। खबर लिखे जाने तक पंजाब 11 ओवर में 88/3 रन बना चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।