Tom Moody: आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें बदलाव के दौर से गुजर रही हैं. साल 2022 में आईपीएल का पहली बार हिस्सा बनी लखनऊ सुपर जायंट्स आगामी सीजन से पहले बड़ा फैसला लेने वाली है. फ्रेंचाइजी 2 बार वर्ल्ड चैंपियन और कोच, टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने वाली है. वह RPSG ग्रुप की सभी फ्रैंचाइजियों के क्रिकेट संचालन की अगुवाई करेंगे. इनमें आईपीएल में एलएसजी, SA20 में डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स की टीम शामिल है. हालांकि आईपीएल को लेकर अभी मूडी की भूमिका स्पष्ट नहीं है.
आईपीएल में भी मनवा चुके हैं लोहा
टॉम मूडी का शुमार दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों और कोचों में किया जाता है. वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साल 2013 से 2019 के बीच बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साल 2016 में उनकी कोचिंग में हैदराबाद ने विश्व कप का खिताब भी जीता था. इसके बाद इसी फ्रेंचाइजी ने 2021 में उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया था.
2 बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं मूडी
मूडी साल 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे. वह 2005-2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में श्रीलंका की टीम 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचने में कामयाब रही थी. हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें:- Harmanpreet Kaur Net Worth: लग्जरी कार-आलीशान बंगला… इतने करोड़ की मालकिन हैं वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत
करियर पर एक नजर
मूडी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 8 टेस्ट मैच में 32.57 की औसत के साथ 456 रन बनाए हैं. इसके अलावा 76 वनडे मैच में उन्होंने 23.28 की औसत के साथ 1211 रनों को अपने नाम किया है. टेस्ट में उन्होंने 2 और वनडे में 52 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अमोल मजूमदार? बनाए 11 हजार रन, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
21 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
35 mins agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
58 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines