'हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपये का खिलाड़ी नहीं...', दिग्गज कोच के बयान से मची सनसनी

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व मुख्य कोच ने हार्दिक पंड्या के बारे में कहा है कि वह 18 करोड़ के खिलाड़ी नहीं हैं। दिग्गज का बयान चर्चाओं में है।

Hardik Pandya (2)

Hardik Pandya: आईपीएल 2025 ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में होने की उम्मीद जताई जा रही है। मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों के लिए रिटेन खिलाड़ियों के नियम बना दिए हैं। एक टीम कुल 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। वहीं सबकी नजरें मुंबई इंडियंस पर भी रहने वाली हैं। पांच बार की विजेता मुंबई कौन से 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। फैंस की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। हालांकि ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व मुख्य कोच टॉम मूडी ने मुंबई इंडियंस की रिटेंशन पॉलिसी पर अपना विचार साझा किया।

विज्ञापन

दिग्गज का बयान आया सामने

पूर्व कोच ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर अपनी बात करते हुए कहा कि मैं बुमराह और सूर्यकुमार यादव को 18 करोड़ की श्रेणी में रखूंगा। जबकि हार्दिक पांड्या 14 करोड़ की श्रेणी में आएंगे। अगर आप हार्दिक के हालिया फॉर्म और फिटनेस का आकलन करेंगे तो वह 18 करोड़ के लायक नहीं हैं। ऐसे में अगर आपको 18 करोड़ का खिलाड़ी बनना है तो आपको मैच विनर खिलाड़ी बनना होगा। इसके अलावा आपको लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पिछले सीजन आईपीएल में कई कठिनाइयों से जूझ रहे थे।

विज्ञापन

टॉम को लगता है कि पिछले कुछ सालों में नीलामी में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई है। वो ज्यादा वफादारी के चक्कर में फंस गए हैं। टॉम ने इस दौरान ईशान किशन का उदाहरण दिया, जिसे फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15.25 करोड़ में खरीदा था। लेकिन वह खेले गए 3 सीजन में मुंबई के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 हार्दिक प्रदर्शन

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई ने हार्दिक को अपने दल में शामिल कर उन्हें कप्तान भी बनाया था। बीते सीजन हार्दिक ने खेले गए 14 मैच में केवल 18 की औसत के साथ 216 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट झटके थे। पांड्या ने बीते सीजन कप्तानी से भी निराश किया। उनकी अगुवाई में मुंबई ने 14 मैच में केवल 4 मैच अपने नाम कर पाई। मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम भी बनी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ