WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाना है। कंगारुओं के हमेशा से ही फाइनल में जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर फेवरेट माना जा रहा है। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने भी पिछले कुछ समय में कमाल की क्रिकेट खेली है। प्रोटियाज पहली बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में कदम रखने में सफल रही है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी टॉम मूडी ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए उस टीम का नाम बताया है, जो डब्ल्यूटीसी के खिताब पर इस बार कब्जा जमा सकती है।
साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया कौन बनेगा चैंपियन?
टॉम मूडी ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलिया ने बड़े टूर्नामेंट में लगातार सफलता हासिल करके अपनी रेपुटेशन बनाई है। जब आईसीसी इवेंट्स की बात आती है, तो ऑस्ट्रेलिया का टीम के तौर पर प्रदर्शन काफी ऊपर चला जाता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टूर्नामेंट में आने वाले चैलेंज का डटकर सामना करती है और दबाव वाले मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाती है। यह आपके आत्मविश्वास पर भी निर्भर करता है। टीम के कई खिलाड़ी कई बड़े आईसीसी इवेंट्स को जीत चुके हैं और वह पुरानी जेनरेशन की उपलब्धियों को देखते हुए बड़े भी हुए हैं। यह जीतने वाले मानसिकता उनके अंदर है। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को जाहिर तौर पर थोड़ा एडवांटेज होगा, क्योंकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के मुकाबले पिछले कुछ सालों में ज्यादा बड़े मैच खेले हैं।”
टाइटल का बचाव करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कंगारू टीम ने पिछली बार फाइनल का टिकट कटाया था। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था। वहीं, साउथ अफ्रीका ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines