Tom Banton: इंग्लैंड के 26 साल के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। इस समय आईपीएल 2025 चल रहा है और इंग्लैंड की नेशनल टीम के पास भी कोई मैच नहीं है। ऐसे में टॉम बैंटन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट टीम के लिए खेल रहे हैं और बहुत अच्छा खेल दिखा रहे हैं।
टॉम बैंटन ने मचाया धमाल
टॉम बैंटन ने काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट की ओर से खेलते हुए वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ शानदार बैटिंग की है। उन्होंने तिहरा शतक (300 से ज्यादा रन) बना दिया है। अब तक उन्होंने 383 गेंदों में 344 रन बना लिए हैं। इस पारी में उन्होंने 54 चौके और 1 छक्का लगाया है। वॉर्सेस्टरशायर के गेंदबाज उनके सामने बिलकुल भी टिक नहीं पाए और पूरी तरह फ्लॉप हो गए।
बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
टॉम बैंटन अब समरसेट के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने जस्टिन लैंगर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2006 में लैंगर ने समरसेट की तरफ से सरे के खिलाफ 342 रन बनाए थे। लेकिन अब टॉम बैंटन ने उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। जस्टिन लैंगर इस समय आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच हैं।
समरसेट ने बनाए 600 से ज्यादा का स्कोर
समरसेट की टीम ने मैच में अब तक 637 रन बना लिए हैं और उसके 4 विकेट अभी बाकी हैं। इससे पहले वॉर्सेस्टरशायर की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 154 रन ही बनाए थे। इसके बाद समरसेट की ओर से टॉम बैंटन और जेम्स रेऊ ने शानदार बल्लेबाज़ी की। बैंटन ने तिहरा शतक लगाया, जबकि जेम्स ने 152 रन बनाए।
टॉम बैंटन इंग्लैंड की नेशनल टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 7 वनडे मैचों में कुल 172 रन बनाए हैं और 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 327 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
36 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines