तीसरे टेस्ट मैच में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी, संन्यास का किया ऐलान

New Zealand vs England: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच में दिग्गज खिलाड़ी अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरने वाला है। इस खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले संन्यास का ऐलान किया था।

IND vs nz (2)
विज्ञापन

New Zealand vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउथी ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक का सफर तय करती है तो वह टीम के साथ उस वक्त तक बने रहेंगे। लेकिन अब न्यूजीलैंड का पत्ता विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से लगभग साफ हो गया है। ऐसे में वह 14 दिसंबर को अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे।

इस दिन खेलेंगे आखिरी टेस्ट

टिम साउथी को उम्मीद थी कि वह अपना आखिरी टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलेंगे। लेकिन अब ऐसा होते नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब साउथी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले में अपना आखिरी मैच खेलने के लिए उतरेंगे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाएगा। न्यूजीलैंड को इस सीरीज में अब तक दोनों ही मैच गंवाने पड़े हैं। इस लिहाज से कीवी टीम का अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में पहुंचना मुश्किल है।

विज्ञापन

साउथी ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में टिम साउथी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले मैच नें 65 रनों की पारी खेली और साथ में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। 2 मैच में उन्होंने 3 विकेट झटके थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी अब तक खेले गए 2 टेस्ट मैच में साउथी ने 4 विकेट झटके हैं। हालांकि अपने आखिरी टेस्ट मैच में वह क्या कमाल दिखा पाते हैं ये आने वाला समय बताएगा। फिलहाल तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रुक, ओली पोप (विकेट कीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मैट पॉट्स, शोएब बशीर।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, ​​केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर/नाथन स्मिथ, टिम साउथी, मैट हेनरी, विल ओ’रुरके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ