IPL 2025: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। राजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब टीम की निगाहें प्लेऑफ में होने वाले मुकाबले पर टिकी हुई हैं। फिलहाल आरसीबी अंक तालिका में 17 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के बाद आरसीबी ने अपनी टीम में खूंखार खिलाड़ी को शामिल किया है। ये खिलाड़ी जैकब बेथल की जगह लेगा।
इस खिलाड़ी को मिली जगह
आरसीबी ने प्लेऑफ मैच के लिए अपने दल में जैकब बेथल की जगह ली है। जैकब ने इंग्लैंड की ओर से भाग लेने के लिए आईपीएल 2025 छोड़ने का फैसला किया है। 30 साल के सेफर्ट आरसीबी में पहली बार शामिल हुए हैं। इससे पहले सेफर्ट आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेफर्ट न्यूजीलैंड के लिए 66 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
ऐसा रहा है करियर
टिम सेफर्ट ने अब तक खेले गए 4 वनडे मैच में 19.66 की औसत के साथ 59 रन बनाए हैं। इसके अलावा 66 टी-20 मैच में उन्होंने 28 की औसत के साथ 1540 रन बनाए हैं। सेफर्ट ने 10 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
दुनिया की तमाम लीग्स में ले चुके हैं हिस्सा
सेफर्ट को दुनिया की लगभग तमाम टी-20 लीग्स में खेलने का अनुभव है। वह पीएसएल, इंटरनेशनल टी-20, बिग बैश, कैरेबियन प्रीमियर लीग और लंका प्रीमियर लीग में भाग ले चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने 16 मैच में 408 रन बनाए हैं। इसके अलावा कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने 788 रनों को अपने नाम किया है। इसके अलावा लंका प्रीमियर लीग में उनके नाम 631 रन हैं। सेफर्ट आईपीएल 2025 में अब आरीसीबी के खिलाफ रंग जमाने के लिए तैयार हैं।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी का ताजा स्क्वाड
विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, टिम सेफर्ट, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और सुयश शर्मा।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
21 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
39 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines