New Zealand vs Australia 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला. बल्लेबाजी में कीवी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, लेकिन 23 साल के टिम रॉबिन्सन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपना पहला इंटरनेशनल शतक लगाया.
टिम रॉबिन्सन ने खेली 106 रनों की पारी खेली
इस मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. 6 रन के अंदर ही टीम के 3 विकेट गिर गए थे. इसके बाद टिम रॉबिन्सन ने पारी को संभालते हुए रन बनाना शुरू किया. पारी की आखिर तक टिम रॉबिन्सन ने एक छोर को संभाले रखा. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए टिम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी के दौरान टिम रॉबिन्सन ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.61 का रहा.
ये भी पढ़ें:-ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली-सूर्या को भी छोड़ा पीछे, बने टी20 के नए बादशाह
न्यूजीलैंड ने बनाए 181 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए. एक समय लग रहा था कि टीम 100 रन तक भी मुश्किल से पहुंच पाएगी, लेकिन टिम रॉबिन्सन के इरादे कुछ और ही थे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 181 तक पहुंचाने में मदद की. इसके अलावा डेरेल मिचेल ने 23 गेंदों पर 34, जैकब्स ने 20 रन बनाए थे. टीम के सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट 4 और ड्वेन कॉन्वे महज 1 रन बनाकर आउट हुए थे.
वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन ड्वार्शुइस ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 के बाद वुमेंस वर्ल्ड कप में भी दिखेगा नो हैंडशेक विवाद! भारत-पाक मैच पर टिकी नजरें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines