'भारत की टेंशन रोहित-विराट नहीं बल्कि गंभीर हैं', पर्थ टेस्ट से पहले पूर्व कंगारू कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन ने एक बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली या रोहित शर्मा की फॉर्म नहीं बल्कि उनके हेड कोच गौतम गंभीर का दबाव में शांत नहीं रह पाना है।

gautam gambhir rohit sharma

gautam gambhir rohit sharma

Border Gavaskar Trophy 2024: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने की उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। इसकी वजह से कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर पर काफी दवाब बढ़ गया है।

विज्ञापन

इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान टिम पेन ने एक बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली या रोहित शर्मा की फॉर्म नहीं बल्कि उनके हेड कोच गौतम गंभीर का दबाव में शांत नहीं रह पाना है। हाल ही में कोहली और रोहित के खराब फॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग की टिप्पणी से गंभीर भड़क गए थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बनाया इन खिलाड़ियों का दिन, किया धोनी-रोहित जैसा काम

इसका हवाला देते हुए पेन ने कहा कि आगे उनकी राह आसान नहीं रहने वाली है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि यह अच्छा संकेत नहीं है, क्योंकि उनसे जो पूछा गया वह बहुत ही आसान सवाल था। मुझे लगता है कि वह शायद रिकी को अभी भी ऐसे व्यक्ति के रूप में देख रहे हैं जिसके खिलाफ वह मैच खेल रहे हैं। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि रिकी अब एक कमेंटेटर हैं और उन्हें ओपिनियन देने के लिए पैसे मिलते हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘विराट इस समय फॉर्म में नहीं हैं और यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है। लेकिन मेरे लिए अभी भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा की बल्लेबाजी नहीं है, विराट कोहली की बल्लेबाजी नहीं है, बल्कि गंभीर का दवाब में शांत नहीं रह पाना है।’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि गंभीर टीम इंडिया के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने उनकी तुलना पिछले दो ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारत के हेड कोच रहे रवि शास्त्री से की। पेन को लगता है कि गंभीर का जरूरत से ज्यादा प्रतिस्पर्धी रवैया कोचिंग के लिए सही नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ