India vs Australia: टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। दोनों देश अपना दम खम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने दल का ऐलान भी कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 22 नवंबर को होगा। इसके बाद भारतीय टीम वार्म-अप मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश से खेलेगी। इस मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कोच का ऐलान किया है। टिम पेन को प्रधानमंत्री एकादश के लिए कोच नियुक्त किया गया है।
30 नवंबर को खेला जाएगा मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री अंतिम एकादश और भारतीय टीम का वार्मअप मुकाबला 30 नवंबर और 1 दिसंबर को खेला जाएगा। मुकाबला कैनबरा में खेला जाएगा। ये मैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के बाद जबकि दूसरे मैच से पहले होगा। वार्मअप मैच के बाद टीम इंडिया 6 दिसंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्ऱॉफी का दूसरा मैच खेलेगी, ये मैच एडिलेड ओवल में खेला जाना है।
दोनों देशों के लिए सीरीज अहम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज काफी अहम है। क्योंकि दोनों ही देश विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के प्रबल दावेदार हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज गंवाई है। ऐसे में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना होगा।
रोहित ले सकते हैं आराम
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा टीम की कप्तानी संभालेंगे। हालांकि वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। दरअसल रोहित के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में वह निजी छुट्टी लेने पर विचार कर रहे हैं। इस बात को उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भी कहा था।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
17 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
18 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
37 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
50 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
59 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines