हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम में हुई टिम डेविड की एंट्री, अभी तक इस टीम का थे हिस्सा

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग सीजन-13 में टिम डेविड पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले सीजन में टिम डेविड को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए देखा गया था, हालांकि पिछला सीजन उनका कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन
टिम डेविड

CPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। जिसको लेकर सभी टीमें सामने आ चुकी है। इस बार कई खिलाड़ियों की टीमें बदल गई हैं। आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए धमाल मचाने वाले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी टिम डेविड इस बार सीपीएल सीजन-13 में पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी की टीम सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सेंट लूसिया किंग्स ने टिम डेविड को ड्राफ्ट पिक में रखा है। दूसरी बार सीपीएल में टिम डेविड सेंट लूसिया किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

पिछले सीजन TKR का थे हिस्सा

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में टिम डेविड ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का हिस्सा था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। पिछले सीजन टिम डेविड के बल्ले से महज 86 रन ही निकले थे, यहीं कारण हो सकता है कि इस बार ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टिम डेविड को ड्रॉप किया हो।

आईपीएल 2025 में किया था शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टिम डेविड को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद सीजन-18 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन भी कमाल का रहा था। टिम डेविड ने 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 193 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 93 का रहा था। 6 पारियों में टिम नाबाद रहे थे और ये सभी पारी डेविड ने आरसीबी के लिए अहम मौके पर खेली थी। उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था।

विज्ञापन

सेंट लूसिया किंग्स की टीम इस प्रकार है

टिम सीफर्ट, जॉनसन चार्ल्स, डेविड वीजे, रोस्टन चेज, डेलानो पोटगीटर, टिम डेविड, एरॉन जोन्स, जेवेल ग्लेन, एकीम ऑगस्टे, अल्जारी जोसेफ, खारी पियरे, शैड्रैक डेसकार्टे, कीन गैस्टन, तबरेज शम्सी, मैथ्यू फोर्ड, मीका मैकेंजी, जोहान जेरेमिया

ये भी पढ़ें:- KKR फ्रेंचाइजी की इस टीम में हुई 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री, इस लीग में मचाएंगे धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola