Tim David, Kieron Pollard: IPL 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रन से हराया था। गुरुवार को चंडीगढ़ में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब किंग्स 183 रन पर ही सिमट गई थी। मैच में स्लो ओवर रेट के लिए MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया था। अब BCCI ने टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड पर भी जुर्माना लगाया है।
टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड पर लगा जुर्माना
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर 18 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। डेविड और पोलार्ड ने IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 का अपराध किया। डेविड और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।
BCCI ने अपराध की जानकारी नहीं दी
BCCI ने दोनों के अपराध की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, मैच के दौरान 15वें ओवर में डेविड और पोलार्ड ने सूर्यकुमार यादव को वाइड का रिव्यू लेने के लिए इशारा किया था। मामला 15वें ओवर की आखिरी गेंद का है। अर्शदीप सिंह यह ओवर कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद को अंपायर ने वाइड बॉल नहीं दिया था। डगआउट से मुख्य कोच मार्क बाउचर, टिम डेविड और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड इस दौरान रिव्यू के लिए इशारा करते नजर आए थे। सूर्यकुमार यादव ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को पलट दिया। 15वां ओवर पूरा करने के लिए अर्शदीप को एक अतिरिक्त गेंद फेंकनी पड़ी जो बाउंड्री के लिए गई। IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.15 (B) के अनुसार, मैदान पर खेल रहे खिलाड़ी को यह तय करने के लिए मैदान के बाहर किसी भी व्यक्ति से सहायता लेने से मना किया जाता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, BCCI ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग
ये भी पढ़ें: IPL 2024: बाकी का तो छोड़िए… RCB राजस्थान की भी खा सकता है जगह! जानें पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
इंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
26 mins ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
1 hr ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
5 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines