Tim David RCB vs DC: चिन्नास्वामी के मैदान पर टिम डेविड ने एक बार फिर अंतिम ओवरों में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जमकर कोहराम मचाया। पारी के आखिरी ओवर में 19 रन ठोकने के साथ डेविड ने 20 गेंदों में 37 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान टिम ने 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जमाए। टिम डेविड ने आईपीएल में खास मामले में कई दिग्गज खिलाड़ियों को एक झटके में पीछे छोड़ दिया है। डेविड की विस्फोटक बैटिंग के बूते पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 163 रन लगाने में सफल रही।
टिम डेविड बने नंबर वन
टिम डेविड ने पारी के अंतिम ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। 20 गेंदों में डेविड ने 2 चौके और 4 सिक्स जमाते हुए नाबाद 37 रन ठोके। टिम डेविड आईपीएल 2022 के बाद से इस लीग में 16 से 20 ओवरों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शिमरॉन हेटमायर, दिनेश कार्तिक, निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। अंतिम पांच ओवरों में डेविड का स्ट्राइक रेट भी सबसे अधिक रहा है। आरसीबी के बल्लेबाज ने 195 के स्ट्राइक रेट से लास्ट ओवरों में तबाही मचाई है।
स्टार्क ने लुटाए एक ओवर में 30 रन
मिचेल स्टार्क ने आरसीबी के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा ओवर फेंका। स्टार्क ने एक ही ओवर में 30 रन लुटाए। फिल सॉल्ट ने स्टार्क के ओवर में जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। सॉल्ट ने ओवर का आगाज जोरदार सिक्स के साथ किया। वहीं, अगली दो गेंदों पर सॉल्ट ने दो चौके जमाए। स्टार्क के हाथ से तीसरी गेंद नो-बॉल निकली, जिसको सॉल्ट ने बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया। अगली दो गेंदों पर स्टार्क ने सिक्स और चौका खाया और ओवर में 30 रन दिए। स्टार्क ने आईपीएल 2025 का सबसे महंगा ओवर भी फेंका है।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारतीय वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 44 साल का सूखा किया खत्म
5 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
23 mins agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
1 hr agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
2 hrs agoअंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
2 hrs agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
3 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
4 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines