Tilak Varma on Pahalgam terrorist attack: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी। जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल जीता। उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जीत के बाद हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद भारत की जीत को इंडियन आर्मी और पहलगाम में मारे गए नागरिकों को समर्पित कर दिया। अब इस फेहरिस्त में तिलक वर्मा का भी नाम शामिल हो गया है।
तिलक वर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले को याद किया
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद तिलक वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (इंस्टाग्राम) पर स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को याद किया और इस जीत को इंडियन आर्मी को डेडिकेट किया। उन्होंने लिखा कि ये जीत हमारी सेना के लिए है, जो हमें और हमारे परिवारों को सुरक्षा देती है।
मैच के बाद सूर्या ने भी अपने बयान में कहा था कि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई। आशा है कि वे हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें उन्हें मुस्कुराने का मौका मिले, हम मैदान पर उन्हें और कारण देंगे।
भारतीय टीम ने कई बार जीता दिल
टॉस के दौरान भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद मैच खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलने से इनकार कर दिया। भारत ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी के अलावा बेहतरीन बल्लेबाजी की और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Asia Cup 2025: पाकिस्तान टीम से सहन नहीं हुई बेइज्जती, ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर भारत के खिलाफ कर दी शिकायत
कुलदीप और सूर्या का चला जादू
कुलदीप यादव ने भारत की ओर से 3 विकेट झटके। उनकी फिरकी गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी खिलाड़ी संर्घष करते हुए दिखाई दिए। यही वजह रही की पाकिस्तान 127 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में भारत ने 25 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 37 गेंदों में 47 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 31 गेंदों में 31 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘कुलदीप हमारी बैंड बजा रहा है’, हार से दुखी पाकिस्तानी फैंस ने अपने ही खिलाड़ियों को ऐसे लताड़ा
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
46 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
52 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines