Tilak Varma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 4 मैचों की टी-20 सीरीज में तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बैक टू बैक दो शतक जमाए थे। अब आईसीसी रैंकिंग में उन्हें तगड़ा फायदा हुआ है। तिलक ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में बाबर, रिजवान सभी को पछाड़ दिया है। वह नई आईसीसी रैंकिंग में नंबर 3 पर पहुंच गए हैं।
तिलक लंबे समय से भारतीय टीम में खेलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके उपर भरोसा जताया और उन्होंने अब आईसीसी की नई टी-20 रैंकिंग में कमाल कर दिया।
हार्दिक पांड्या बने नंबर 1
हार्दिक पांड्या ने भी अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में आईसीसी ने उन्हें भी तोहफा दिया है। हार्दिक ने आईसीसी टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग में भी बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ बैटिंग और बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन किया था।
तिलक वर्मा ने किया कमाल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाए थे। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में 33 रन और दूसरे मैच में 20 रन बनाए, जबकि तीसरे मुकाबले में इस खिलाड़ी ने 107 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि चौथे मैच में उन्होंने 120 रन नाबाद बनाए थे। तिलक ने 4 मैच में 260 रन बनाए। उन्होंने पहली बार आईसीसी रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बनाई और नया कीर्तिमान रच दिया।
वहीं हार्दिक पांड्या की बात करें तो उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 2 रन बनाए थे। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने आखिरी मैच में 18 रन बनाए थे। सीरीज में उन्होंने 2 विकेट झटके थे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs IND: पर्थ टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन, ओपनिंग में चौकाने वाला नाम
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
35 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines