County Championship: भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में मौजूद है। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इसी बीच कई भारतीय खिलाड़ी काउंटी चैंपियनशिप में भी अपना डेब्यू कर रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। उसके बाद अब मध्यक्रम के उभरते हुए बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी अपने हैम्पशायर के लिए अपने काउंटी डेब्यू में कमाल की बल्लेबाजी की है। तिलक फिलहाल शतक से मात्र 2 रनों की दूरी पर हैं।
तिलक वर्मा का इंग्लैंड में चला जादू
काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स और हैम्पशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर हैम्पशायर के लिए तिलक वर्मा ने डेब्यू किया। एसेक्स की टीम ने पहली पारी में 296 रन बनाए। जिसके जवाब में हैम्पशायर की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सिर्फ 34 रनों पर ही 2 विकेट गंवा चुकी थी। उस समय बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने स्थिति को संभाला और पार्टनरशिप की शुरुआत की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैम्पशायर की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 293 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा फिलहाल 234 गेंदों में 98 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। तिलक ने अपनी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी जड़े हैं।
इससे पहले किशन ने भी किया था कमाल
नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप में डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने भी 98 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का भी जड़ा है। जहां काउंटी में भारतीय युवा खिलाड़ी चमक रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के लिए बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। शतक जड़ने वाले केएल राहुल और ऋषभ पंत को अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। जिसके कारण ही दूसरी पारी में टीम इंडिया 364 रनों पर ही सिमट गई।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में शोक की लहर, पूर्व भारतीय स्पिनर का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
41 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines