हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2026: सुपर 8 में तिलक वर्मा के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, छक्कों के मामले में निकल जाएंगे आगे

T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. भारत को सुपर 8 में तीन मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में तिलक वर्मा के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है. वह छक्कों के मामले में युवी को पछाड़ सकते हैं.

विज्ञापन

Tilak Varma: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. तिलक वर्मा से लेकर ईशान किशन तक अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं. तिलक वर्मा के पास सुपर 8 में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वह छक्के के मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ सकते हैं.

तिलक वर्मा के पास मौका

सुपर 8 में भारतीय टीम को कुल 3 मैच खेलने हैं. इन 3 मैचों में अगर तिलक 11 छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युवराज सिंह को पछाड़ सकते हैं. युवराज सिंह ने भारत के लिए टी-20 में 58 मैच की 51 पारियों में 74 छक्के जड़े हैं, जबकि तिलक वर्मा ने 44 मैच में अब तक 64 छक्के भारत के लिए जड़े हैं. टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं. उन्होंने 159 टी-20 मैच में 205 छक्के जड़े हैं. इसके अलावा सूर्या दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 175 छक्के जड़े हैं.

भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

विज्ञापन
खिलाड़ीकार्यकाल (Span)मैचपारियाँनाबाद (NO)रनउच्चतम (HS)औसतस्ट्राइक रेट (SR)100504s6s
रोहित शर्मा2007-2024159151194231121*32.05140.89532383205
सूर्यकुमार यादव2021-202610810217319211737.55163.69425291175
विराट कोहली2010-2024125117314188122*48.69137.04138369124
हार्दिक पंड्या2016-202613310427215871*28.02144.9208160118
केएल राहुल2016-2022726882265110*37.75139.1222219199
अभिषेक शर्मा2024-202641402129713534.13192.432812388
युवराज सिंह2007-201758519117777*28.02136.38087774
तिलक वर्मा2023-20264441131289120*46.03141.802610264
ईशान किशन2021-202640401118710330.43144.751912063

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola