हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC रैंकिंग में तिलक वर्मा को हुआ फायदा, सूर्यकुमार यादव को लगा झटका, देखें ताजा अपडेट्स

ICC Rankings: आईपीएल 2025 के दौरान दुनिया में टी-20 इंटरनेशनल सीरीज कम खेली गई। इस वजह से जब आईसीसी ने 11 जून को अपनी नई रैंकिंग जारी की तो उसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। नई आईसीसी टी-20 रैंकिंग का ताजा अपडेट्स आप नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन

ICC Rankings: आईसीसी ने बुधवार 11 जून को नई रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को नुकसान भी हुआ। नई टी-20 रैंकिंग में तिलक वर्मा को फायदा हुआ, जबकि सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड की बदशाहत बरकरार है। आइए नजर डालते हैं आईसीसी रैंकिंग पर…

हेड की बादशाहत बरकरार

भारतीय टीम ने आईपीएल 2025 की वजह से टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में कई महीनों से भाग नहीं लिया है। इस वजह से नई आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में ज्यादा उलटफेर नहीं हुआ है।

आईसीसी टी-20 बैटिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड नंबर 1 पर बने हुए हैं। उनके पास 856 रेटिंग पॉइंट्स हैं। जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। वहीं तिलक वर्मा को फायदा हुआ है। वह नंबर 4 से नंबर 3 पर आ गए हैं। उनके पास 804 रेटिंग पॉइंट्स हैं। दरअसल फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से अपना नाम वापिस ले लिया था। इस वजह से तिलक वर्मा को फायदा हुआ, जबकि साल्ट को 1 पायदान का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव को झटका

सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। वह नंबर 5 से नंबर 6 पर खिसक गए हैं। सूर्यकुमार यादव 739 अंक के साथ छठे नंबर पर हैं। उनकी जगह जोस बटलर ने ले ली है। वह नंबर 6 से नंबर 5 पर आ गए हैं। बटलर के पास 772 अंक हैं।

टेस्ट रैंकिंग में होगा बड़ा बदलाव

अगले सप्ताह नई आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। क्योंकि 11 जून से लंदन के लॉर्डस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में आमने सामने हैं। ऐसे में नई टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola