IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन का बाजार सज चुका है। 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। इस बार के ऑक्शन में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क जैसे बड़े नामों पर बोली लगनी है। स्टार प्लेयर्स के साथ कई ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिनको टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जोरदार जंग देखने को मिल सकती है। पिछले सीजन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और वह सुर्खियां बटोरने में सफल रहे थे। इस पोस्ट में ऐसे ही तीन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जो अपने दमदार खेल के बूते मेगा ऑक्शन में मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।
अंगकृष रघुवंशी
पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू करने वाले अंगकृष रघुवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए अंगकृष ने आईपीएल 2024 में कई दमदार पारियां खेली थीं। टॉप ऑर्डर में तेज तर्रार बल्लेबाजी और साझेदारी बनाने की बेमिसाल काबिलियत के चलते अंगकृष को मेग ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। पिछले सीजन खेले 10 मैचों में युवा बल्लेबाज ने 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 163 रन बनाए थे।
नेहल वढ़ेरा
मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2023 में नेहल वढ़ेरा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बल्लेबाजी करने के साथ-साथ नेहल के पास मैच को फिनिश करने का भी हुनर मौजूद है। यही वजह है कि वह मेगा ऑक्शन में उनके नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए भी नेहल का प्रदर्शन जोरदार रहा है। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी नेहल ने रंग जमाया था। मुंबई इंडियंस के लिए नेहल ने दो सीजन में खेले 20 मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 350 रन बनाए हैं।
आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2024 में आशुतोष शर्मा ने खूब वाहवाही बटोरी थी। फिनिशर की तलाश कर रही हर टीम की निगाहें आशुतोष पर होंगी। पिछले सीजन युवा बल्लेबाज ने 11 मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 189 रन ठोके थे। आशुतोष अंतिम ओवरों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं, जिसकी झलक उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दिखाई। यही वजह है कि मेगा ऑक्शन में वह छुपे रुस्तम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
17 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
49 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
56 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 hr ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
2 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
4 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
5 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines