हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND W vs SA W: भारतीय दौरे का शेड्यूल बदला, 3 नए T20I मुकाबले हुए शामिल

IND W vs SA W: भारतीय महिला टीम को इस साल के ही अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है. अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है. भारतीय टीम को अब एक सप्ताह अतिरिक्त साउथ अफ्रीका में बिताना होगा, क्योंकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 3 नए टी-20 मैच जोड़े हैं.

विज्ञापन
Image Created by AI

IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करने वाली है. हालांकि इस दौरे के शेड्यूल में अब बड़ा बदलाव किया गया है. पहले इस दौरे पर 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी. लेकिन अब भारतीय टीम के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम इंडिया को अब 3 मैचों की सीरीज भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है, जिसका ऐलान 6 जुलाई को किया गया है.

3 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी

यह दौरा 6 से 23 दिसंबर तक होना था और इसमें एक टूर मैच, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच शामिल थे. लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है. जिसके तहत 9 से 12 दिसंबर तक टेस्ट मैच खेले जाएंगे, इसके बाद 16 से 30 दिसंबर के बीच तीन वनडे और तीन टी20आई मैचों की सीरीज होगी. इस सीरीज से भारत और साउथ अफ्रीका टीम को फायदा होगा, क्योंकि फरवरी में श्रीलंका में होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में मदद मिलेगी.

भारत को मिली थी करारी शिकस्त

इस साल मार्च-अप्रैल के महीने में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. साउथ अफ्रीका ने भारत को 4-1 से हराया था. इसके बाद दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ी थीं. इस बार भी साउथ अफ्रीका ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को बड़ा झटका दिया था. दोनों टीमों के बीच लगातार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन हाल के दिनों भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आया है.

विज्ञापन

क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने इस बारे में कहा “हमें यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान टी20आई सीरीज को शामिल किया गया है. इससे हमारी प्रोटियाज महिला टीम को अगले साल की शुरुआत में श्रीलंका में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेहतरीन तैयारी करने का मौका मिलेगा.”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola