हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Operation Sindoor के बाद ईडन गार्डन्स को उड़ाने की धमकी, KKR vs CSK के बीच हो रहा मैच

Operation Sindoor: केकेआर बनाम सीएसके के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बीच ईडन गार्डन्स को उड़ाने की धमकी मिली है।

विज्ञापन

KKR vs CSK: 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमला किया, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया है। हालांकि इस हमले के बाद भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना हाई अलर्ट पर है। हमले के बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स को बम से उड़ाने की धमली मिली है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल को मेल के जरिए धमकी मिली है। खास बात ये है कि 7 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है।

केकेआर और सीएसके मैच के बीच बढ़ी मुश्किलें

बुधवार, 7 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए केकेआर और सीएसके के मुकाबले के दौरान बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। यह मेल ईमेल आईडी से संघ के आधिकारिक अकाउंट पर भेजा गया था।

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ईडन गार्डन्स स्टेडियम की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। यह मुकाबला ऑपरेशन सिंदूर के बाद आईपीएल का पहला मैच था, जिसे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 7 मई को हुए आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन

केकेआर की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) , सुनील नरेन , अजिंक्य रहाणे (कप्तान) , अंगकृष रघुवंशी , मनीष पांडे , आंद्रे रसेल , रिंकू सिंह , मोइन अली , रमनदीप सिंह , वैभव अरोड़ा , वरुण चक्रवर्ती।

सीएसके की प्लेइंग इलेवन- आयुष म्हात्रे , उर्विल पटेल , डेवोन कॉनवे , रवींद्र जडेजा , डेवाल्ड ब्रेविस , रविचंद्रन अश्विन , एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर) , अंशुल कंबोज , नूर अहमद , खलील अहमद , मथीशा पथिराना।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola