Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर एक बार फिर से टीम इंडिया में वापस आ गए हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। हाल के समय में श्रेयस अय्यर की शॉर्ट पिच गेंदबाजी के खिलाफ कमजोरी को लेकर काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। इसी बीच श्रेयस अय्यर ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
आलोचकों को दिया जवाब
श्रेयस अय्यर ने हाल ही में शॉर्ट गेंदों के खिलाफ अपने संघर्ष के बारे में हो रही चर्चा पर निराशा व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा खिलाड़ियों की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन वे सीधे खिलाड़ियों पर ऐसा नहीं कर सकते। श्रेयस अय्यर ने इंडियन एक्सप्रेस के आइडिया एक्सचेंज में कहा, “यह परेशान करने वाला है, खासकर तब जब यह उन लोगों से आता है, जिन्होंने 150 किमी प्रति घंटे की गति वाली गेंद का सामना नहीं किया है। वे आपको इसे एक विशेष तरीके से खेलने की सलाह देते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं यह कहूंगा कि यह उनकी राय है। उन्हें बात करने का पूरा अधिकार है, लेकिन वे आपस में बात कर सकते हैं, सीधे खिलाड़ी से नहीं।”
शानदार प्रदर्शन की है उम्मीद
इंडियन फैंस को उम्मीद है कि अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी में 2023 वनडे विश्व कप का अपना फॉर्म दोहराएंगे। श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में 11 पारियों में 530 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और तीन अर्द्धशतक भी बनाए थे।
श्रेयस अय्यर ने बताई अपनी वर्ल्ड कप 2023 की सबसे यादगार
विश्व कप के बारे में बात करते हुए अय्यर ने अपनी सबसे यादगार पारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ 82 रन की पारी मेरे लिए बेहद खास थी क्योंकि मुझे टीम से बाहर करने के बारे में बहुत चर्चा हुई थी। इस दौरान कहा गया था कि मैं टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे पा रहा हूं।”
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
18 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
50 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines