हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL में इस टीम को लगा 11 करोड़ का चूना, मैक्सवेल से भी खराब रहा है सीजन में प्रदर्शन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी, लेकिन दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी, लेकिन दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। पहले चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हुई थी और अब राजस्थान रॉयल्स भी इस दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 100 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन में उनके 11 मैचों में छठी हार थी। राजस्थान की हार की सबसे बड़ी वजह उनके मुख्य खिलाड़ियों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करना रहा। इसमें शिमरन हेटमायर का नाम भी शामिल है, जो फिनिशर की भूमिका में पूरी तरह से फ्लॉप रहे और सभी को निराश किया।

11 करोड़ रुपए में किया था रिटेन

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जब अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट को जारी किया था तो उसमें वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर को भी रिटेन किया था, जिनके लिए उन्होंने राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले जब अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, तो उसमें वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर का नाम भी शामिल था। टीम ने उन्हें रिटेन करने के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि हेटमायर इस सीजन शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन उन्होंने सभी को निराश किया। टीम के प्लेऑफ से बाहर होने की एक बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन भी रहा। हेटमायर ने इस सीजन 11 मैच खेले, जिसमें उन्हें 10 बार बल्लेबाज़ी करने का मौका मिला। इस दौरान वे केवल 20.78 की औसत से 187 रन ही बना सके, जिसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक शामिल है।

फिनिशर की भूमिका में किया निराश

आईपीएल 2025 में शिमरन हेटमायर ने फिनिशर की भूमिका में पूरी तरह से निराश किया। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 11 मैचों में से कुछ मैचों में उन्हें मुकाबला खत्म करने का मौका दिया, लेकिन वह इसे सफलतापूर्वक खत्म नहीं कर पाए। इसके कारण राजस्थान रॉयल्स ने कुछ मैच काफी करीबी अंतर से गंवाए, जिनमें एक समय उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के अगले सीजन के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स हेटमायर को रिटेन करती है या उन्हें रिलीज कर देती है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें