AFG vs ENG Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हर मैच के साथ ही नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है। एक ही दिन में हम और आप टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनते और चेज होते देख चुके हैं। पाकिस्तान की धरती पर खेली जा रही इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में बल्लेबाजों का अब तक राज रहा है। लाहौर में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इब्राहिम जादरान ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। जादरान की सेंचुरी से टूर्नामेंट में वो कमाल हो गया, जो चैंपियंस ट्रॉफी में इससे पहले सिर्फ दो ही बार हो सका है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हुआ कमाल
दरअसल, इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकला शतक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 10वां शतक है। सिर्फ पाकिस्तान इकलौती ऐसी टीम है,जिसके किसी भी बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अब तक शतक नहीं लगाया है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह महज दूसरा मौका है, जब एक सीजन में 10 शतक लगे हैं। इससे पहले साल 2017 और 2002 में बल्लेबाजों ने 10 शतक लगाए थे। इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 146 गेंदों पर 177 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान जादरान ने 12 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जमाए। जादरान के आगे इंग्लिश टीम का हर गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आया। जोफ्रा आर्चर को जादरान ने खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके एक ही ओवर में 20 रन ठोके।
जादरान के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
इब्राहिम जादरान चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 फरवरी को बेन डकेट द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला। डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 165 रन की धांसू पारी खेली थी। इसके साथ ही अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी जादरान के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 2022 में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है। जादरान की आतिशी पारी के बूते अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 325 रन लगाए हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
27 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
36 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines