हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB के इन 4 खिलाड़ियों ने पिछले साल भी खेला था IPL फाइनल, इस बार भी बेंगलुरु की बदल दी किस्मत!

RCB: आरसीबी के 4 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 का फाइनल मैच दूसरी टीम से खेला था। ये खिलाड़ी अब इस बार भी आईपीएल 2025 में आरसीबी की ओर से फाइनल खेलेंगे।

विज्ञापन

RCB: आईपीएल 2025 का 18वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अब तक शानदार रहा है। 29 मई को खेले गए पहले क्वालीफायर मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन में आरसीबी ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सभी 7 बाहर के मैच जीते। टीम का आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों ही शानदार रहे हैं।

आरसीबी के ये 4 खिलाड़ी खेले थे फाइनल

इस बार आरसीबी की टीम में चार ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पिछले साल आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में शामिल थे। ये चार खिलाड़ी हैं भुवनेश्वर कुमार, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल और सुयश शर्मा। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया था। उस मुकाबले में फिल साल्ट और सुयश शर्मा KKR की टीम में थे, जबकि भुवनेश्वर कुमार और मयंक अग्रवाल SRH का हिस्सा थे।

इस सीजन आरसीबी के लिए इन चारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 15 मैचों में 13 विकेट लिए हैं और अपनी लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया है। युवा लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने क्वालीफायर-1 में बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को बड़ा फायदा दिलाया।

विज्ञापन

वहीं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने बतौर ओपनर हर मैच में आक्रामक शुरुआत दी, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। मयंक अग्रवाल को सीजन के बीच में देवदत्त पडिक्कल की जगह शामिल किया गया था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में अहम पारी खेलकर टीम को टॉप-2 में पहुंचाने में मदद की।

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola