सानिया मिर्जा की जगह भारत का अगला टेनिस स्टार कौन? सामने आए ये 3 नाम

Sania Mirza: सानिया मिर्जा की जगह ये 3 महिला टेनिस खिलाड़ी भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन कर सकती हैं। इन खिलाड़ियों ने अपना हुनर पूरी दुनिया को भी दिखाया है।

Sania Mirza

Sania Mirza: भारतीय टेनिस ने अब तक कई दिग्गजों को देखा है। भारत की ओर से लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना जैसे खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है। वहीं महिला टेनिस में सानिया मिर्जा को कौन भूल सकता है। सानिया 2000 के दशक में भारत की सबसे चर्चित महिला टेनिस स्टार थीं। हालांकि सानिया के संन्यास के बाद भारतीय टेनिस को अब तक उनके जैसा बड़ा नाम नहीं मिल सका है। हालांकि, यहां हम उन 4 महिला खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं, जो सानिया मिर्जा जैसा नाम टेनिस में बना सकती हैं।

विज्ञापन

सहजा यमलापल्ली

लिस्ट में पहला नाम सहजा यमलापल्ली का आता है। फिलहाल वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 284वें स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2024 की शुरुआत में अमेरिका में आयोजित हुई SoCal प्रो सीरीज में जीत हासिल करके ITF प्रो खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। सहजा अब भारतीय टेनिस में अपना नाम बना चुकी हैं।

विज्ञापन

श्रीवल्ली भामिदिपति

श्रीवल्ली भामिदिपति मौजूदा समय में भारतीय टेनिस की स्टार की लिस्ट में शामिल हैं। हैदराबाद से आने वाली 22 साल की श्रीवल्ली भामिदिपति ने नेशनल और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था। फिलहाल वह रैंकिग में 318वें स्थान पर हैं। श्रीवल्ली, ने इंदौर में एक आईटीएफ इवेंट के फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका, थाईलैंड, कोरिया, चीनी ताइपे और ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट में भाग लिया था।

विज्ञापन

फिलहाल श्रीवल्ली, टॉप 200 में जगह बनाने के आलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपने कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन में श्रीवल्ली से खासा उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

वैष्णवी अडकर

मौजूदा समय में वैष्णवी अडकर WTA में 688वें स्थान पर हैं। हाल ही में, वह बेंगलुरु में आयोजित हुए ITF इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं। वैष्णवी को 2023 प्रो टेनिस लीग में सबसे अधिक पैसे भी मिले थे। वैष्णवी आने वाले समय में भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ