पहली बार IPL में भाग लेंगे ये 3 खिलाड़ी, एक तो जड़ चुका है लगातार 6 छक्के

IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 में युवा खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिलने वाला है। आईपीएल 2025 में 3 ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो पहली बार इस लीग का हिस्सा बनेंगे।

IPL (2)

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को आयोजित कराया गया था। इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सबसे ज्यादा बोली लगी। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च कर 27 करोड़ रुपये में अपने नाम कर लिया। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिल सका। आईपीएल 2025 ऑक्शन में 3 ऐसे भी भारतीय युवा खिलाड़ी रहे जो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली भी लगी है।

विज्ञापन

प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य दिल्ली के ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख था। लेकिन ऑक्शन में उन्हें पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया। प्रियांश पर मुंबई के अलावा दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। लेकिन अंत में पंजाब ने 3.80 करोड़ की बोली लगाकर इस युवा बल्लेबाज को अपने खेमे में शामिल कर लिया। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में 600 से भी अधिक रन बनाए थे। साथ ही उन्होंने इस दौरान 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के मारने का भी कीर्तिमान अपने नाम किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

लिस्ट में दूसरा नाम वैभव सूर्यवंशी का आता है। वह 13 साल के हैं और आईपीएल में सबसे कम उम्र के बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी पर दांव खेला है। वह भी पहली बार आईपीएल में भाग लेंगे। वैभव को रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में अपने नाम किया है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर महफिल लूटी थी।

विज्ञापन

मुशीर खान

अंडर 19 विश्व कप में 2024 में धमाल मचाने वाले मुशीर खान लगातार घरेलू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगा रहे हैं। हाल ही में इस खिलाड़ी ने ईरानी ट्रॉफी में शतकीय पारी खेली थी। मुशीर को पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया है। उन्हें 30 लाख में खरीदा गया है। अगर उन्हें पंजाब अंतिम एकादश में मौका देती है तो वह इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इस युवा खिलाड़ी ने अंडर 19 विश्व कप में लगभग 60 की औसत के साथ 360 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक के अलावा 1 अर्धशतक बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ