IPL Auction 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन ही खिलाड़ियों को रिटेन किया है। अब उनकी नजर नीलामी में एक अच्छी टीम बनाने की होगी। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को रिलीज किया है। ऐसे में DC की तरफ से रिलीज किए गए तीन खिलाड़ी RCB की किस्मत बदल सकते है। आइये जानते हैं कि इन 3 खिलाड़ियों के बारे में:
स्वास्तिक चिकारा
RCB की नजर आईपीएल नीलामी के दौरान एक विस्फोटक सलामी की जरूरत होगी। इसको लेकर RCB स्वास्तिक चिकारा को खरीद सकती है। स्वास्तिक चिकारा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानते हैं। UP टी20 लीग के दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए थे। इस दौरान स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का था। वहीं, उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। वो पहली ही गेंद से बड़े शॉट लगा सकते हैं। ऐसे में वो विराट के साथ मिलकर एक अच्छी सलामी जोड़ी बना सकते हैं।
कुमार कुशाग्र
दिनेश कार्तिक ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अब RCB को ऐसे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज की तलाश है, जो आक्रामक बल्लेबाजी कर सके और अच्छी विकेटकीपिंग भी कर सके। इस कमी को कुमार कुशाग्र पूरी कर सकते हैं। वो तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली ने उन्हें सिर्फ तीन ही मैच में मौका दिया था। RCB के साथ वो नेचुरल गेम से सभी को प्रभावित कर सकते हैं।
एनरिक नॉर्ट्जे
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक एनरिक नॉर्ट्जे ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2020 में नॉर्ट्जे ने 16 मैचों में 22 विकेट लिए थे। इसके अलावा वो IPL करियर में 46 मैचों में वह 60 विकेट ले चुके हैं। उनका इकॉनमी नौ के अंदर है। RCB को एक डेथ बॉलर की जरूरत है। इस कमी को एनरिक नॉर्ट्जे पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा वो लगातार 145 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines