चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार भाग ले सकते हैं ये 3 भारतीय स्टार, लिस्ट में दो युवा खिलाड़ी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के 3 नए स्टार खिलाड़ी पहली बार हिस्सा ले सकते हैं।

ICC (3)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है। हालांकि पाकिस्तान संपूर्ण रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा या नहीं इस बात का ऐलान आईसीसी ने नहीं किया है। कुल 8 टीमें मेगा इवेंट में भाग लेने वाली हैं। भारतीय टीम भी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए तैयार है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में कई नए स्टार खिलाड़ी पहली बार हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली बार जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लिया था, तब टीम इंडिया में युवराज सिंह, एमएस धोनी, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। हालांकि ये खिलाड़ी अब संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में 7 साल बाद हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ओर से 3 स्टार खिलाड़ी पहली बार हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल

वनडे क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुके शुभमन गिल पहली पारी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेते हुए नजर आ सकते हैं। शुभमन ने भारत के लिए साल 2019 में वनडे डेब्यू किया था। गिल ने पिछले 5 सालों में कमाल का प्रदर्शन किया है। वनडे में गिल ने अब तक खेले गए 47 वनडे मैच में 58.20 की औसत के साथ 2328 रन बनाए हैं। गिल के नाम वनडे में दोहरा शतक भी है। उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये कारनामा किया था।

ऋषभ पंत

लिस्ट में अगला नाम ऋषभ पंत का आता है। मौजूदा दिनों में पंत भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। तीनों ही फॉर्मेट में पंत का जलवा देखने को मिलता है। पंत इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। हालांकि पंत भी पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले सकते हैं। पंत ने साल 2018 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 31 वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 33.5 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल

लिस्ट में आखिरी नाम केएल राहुल का आता है। केएल राहुल ने वैसे तो साल 2016 में भारत के लिए वनडे डेब्यू कर लिया था। लेकिन साल 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें भारत की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने पिछले वनडे विश्व कप 2023 में भी भारत की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ