Shubman Gill replacement: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया ने इंट्रा स्क्वाड टेस्ट मैच भारत A के खिलाफ खेला। इस मैच में शुभमन गिल को चोट लग गई और वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम में कौन लेगा? ये बड़ा सवाल है। गिल को 2 खिलाड़ी रिप्लेस कर सकते हैं।
गिल को अंगूठे में लगी चोट
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गिल को अंगूठे में चोट लगी है, जिसके बाद उनका स्कैन करवाया गया था, जिसमें फ्रैक्चर पाया गया है। उन्हें ठीक होने में कम से कम 2 सप्ताह लग सकते हैं। ऐसे में वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि वह दूसरे मैच में वापसी कर सकते हैं। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका भी माना जा रहा है। अब गिल की जगह पर 2 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।
सामने आए 2 खिलाड़ियों के नाम
गिल की जगह पर देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन को टीम में मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही हैं और इंडिया A का हिस्सा हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट गिल की जगह पर इन 2 खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। पडिक्कल ने भारत के लिए इस साल ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच में 65 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं साई सुदर्शन को अब तक भारत की टेस्ट टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है।
हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे इंटेट के साथ बल्लेबाजी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले मैच में 36 और 88 रन बनाए थे। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 26 और 1 रन बनाए थे। वहीं सुदर्शन ने भी ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ कमाल किया है। उन्होंने पहले मैच में 21 और 103 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 3 रन बनाए थे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें: Video: दूसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, ये 5 खिलाड़ी बने सबसे बड़े ‘विलेन’
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines