क्रिकेट जगत में शोक की लहर, इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन

ICC Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूरे क्रिकेट जगत में इस समय शोक की लहर है। भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो गया है।

cricket bat

cricket bat

ICC Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूरे क्रिकेट जगत में इस समय शोक की लहर है। भारतीय दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो गया है। इस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में बहुत ज्यादा सहयोग किया था। इस दिग्गज के निधन की खबर बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को बताई।

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर 

घरेलू क्रिकेट में मुंबई के सुपरस्टार पद्माकर शिवालकर का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वो भारत के एक शानदार स्पिनर थे। पद्माकर ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए 124 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। उनके भारतीय क्रिकेट में योगदान के कारण ही बीसीसीआई ने उन्हें 2017 के नमन अवॉर्ड में कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया था। पदमादर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी कभी भारतीय टीम के लिए नहीं खेल सके। टीम इंडिया में उस समय बिशन सिंह बेदी खेला करते थे, जिसके कारण ही शिवालकर को खेलने का मौका नहीं मिल सका।

विज्ञापन

मुंबई को चैंपियन टीम बनाने में दिया था अपना योगदान 

बतौर स्पिनर मुंबई के लिए पद्माकर शिवालकर ने 124 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने मात्र 19.69 की शानदार गेंदबाजी औसत से 589 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इस दौरान उन्होंने 42 बार 5 विकेट हॉल और 13 बार 10 विकेट हॉल भी लिया था। बल्ले के साथ उन्होंने 515 रन बनाए थे. लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 12 मैच खेले थे। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 16 विकेट हासिल किए थे। 1978 में पद्माकर शिवालकर ने अपना आखिरी मैच खेला था। मुंबई की टीम पद्माकर शिवालकर के समय में शानदार प्रदर्शन करती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ