हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 इंटरनेशनल स्टेडियम में ‘गली क्रिकेट’, पेड़ पर मारा तो मिलता है चौका, सचिन- गांगुली भी खेल चुके मैच

Sachin Tendulkar: दुनिया में 3 क्रिकेट स्टेडियम के बीच में ही एक विशाल पेड़ है। इस वजह से इस मैदान के नियम थोड़े अलग हैं। इनमें से एक मैदान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली शतक भी बना चुके हैं।

विज्ञापन
धरती से हरियाली खत्म हुई तो पैदा होगा बड़ा खतरा।

Sachin Tendulkar: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो अब कुछ देशों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस खेल को अब पूरी दुनिया में खेला जाता है। मौजूदा समय में नए देश इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ज्यादातर खिलाड़ी गली क्रिकेट से ही अपने सफर का आगाज करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुल 3 इंटरनेशनल स्टेडियम ऐसे हैं, जहां पर गली क्रिकेट वाले नियम हैं। इन मैदानों के बीच में एक पेड़ है। अगर गेंद पेड़ को छू लेती है तो अंपायर बल्लेबाजी करने वाली टीम को चौका देता है। खास बात ये है कि इन मैदानों पर इंटरनेशल मैच भी खेले जा चुके हैं।

द ओवल क्रिकेट ग्राउंड

साउथ अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग शहर में द ओवल क्रिकेट मैदान विश्व कप 2003 के दौरान चर्चा में आया था। इस दौरान पूरी दुनिया में ये स्टेडियम की खूब चर्चा हुई थी। इस मैदान पर बाउंड्री लाइन के पास एक पेड़ है। इस वजह से इस मैदान के नियम थोड़े अलग है। अगर गेंद पेड़ से टकरा जाती है तो अंपायर चौका मान लेते हैं। इस मैदान पर अब तक दो इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। पहले मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं। जबकि दूसरा मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला गया था। नामिबिया के खिलाफ खेले गए मैच में सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने दमदार शतक जड़ा था और भारत ने ये मुकाबला 181 रनों से अपने नाम किया था।

सेंट लॉरेंस ग्राउंड

इंग्लैंड में स्थित सेंट लॉरेंस ग्राउंड ग्राउंड का लिस्ट में दूसरा नाम आता है। इस मैदान पर भी एक पेड़ लगा हुआ है। ये मैदान केंट क्रिकेट क्लब का होम ग्राउंड भी है। हालांकि 2005 में तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर गया था। बाद में इस पेड़ की जगह पर दूसरा पेड़ लगाया गया था। ये पेड़ आज भी इस मैदान पर मौजूद है।

विज्ञापन

वीआरए क्रिकेट ग्राउंड

वीआरए क्रिकेट ग्राउंड नीदरलैंड्स में है। इस मैदान पर कई बड़े मैच खेले गए हैं। साल 1999 में विश्व कप के दौरान इस मैदान पर एक मुकाबला खेला गया था। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वीडियोकॉन कप के मुकाबले यहां खेले जा चुके हैं। इस मैदान के अंदर भी एक विशाल पेड़ है। हालांकि कई सालों से इस मैदान पर इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है।

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पहली पारी में टॉप ऑर्डर हुआ फेल, तो इन दो भारतीय दिग्गजों की खली कमी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola