IND vs BAN: पहली पारी में टॉप ऑर्डर हुआ फेल, इन दो भारतीय दिग्गजों की खली कमी

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर फेल हुआ। भारत को इस मैच में दो दिग्गज खिलाड़ियों की कमी महसूस हुई। ये खिलाड़ी टेस्ट में भारत की दीवार माने जाते हैं।

Team India (10)

IND vs BAN: 19 सितंबर से खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी बड़ी पारी में रन बनाने में विफल रहे। रोहित 19 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं गिल ने भी 8 गेंदों में 0 रन बनाए। इसके अलावा कोहली भी 6 रन बनाकर आउट हुए थे। अंत में आर अश्वविन और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी के दमपर भारत ने कमबैक किया। हालांकि भारत को पहली पारी में अपने दो दिग्गज बल्लेबाजों की कमी महसूस हुई। दोनों खिलाड़ी एक साल से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम को खली कमी

भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान भारत को चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की कमी साफ तौर पर खली। दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत के लिए कई सालों तक टेस्ट फॉर्मेट में कमाल किया है। ऐसे में अगर पुजारा और रहाणे इस मैच में होते तो शायद भारत के लिए क्रीज पर दीवार बन कर खड़े हो जाते। दोनों खिलाड़ियों ने साल 2023 में भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था। पुजारा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच खेला, जबकि रहाणे ने वेस्टइंडीज दौरे पर आखिरी मैच खेला था। घरेलू टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले रहाणे और पुजारा को भारतीय टीम में इन दिनों मौका नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा ने 103 टेस्ट मैच में 43.60 की शानदार औसत के साथ 7195 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए। वहीं रहाणे की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेलते हुए 38.46 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं। जिसमें 12 शतक के अलावा 26 अर्धशतक दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ