Indian Fan Mimics Undertaker: WWE दिग्गज द अंडरटेकर के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया और खूब नाम कमाया। टेकर ने 1990 में डेब्यू किया था और वो 2020 में रिटायर हो गए। अपने 30 साल लंबे करियर में द अंडरटेकर ने मिस्ट्री कैरेक्टर द्वारा लोगों के दिल में जगह बनाई है। भारत में भी टेकर के बहुत सारे फैन हैं। हाल ही में एक भारतीय फैन की वीडियो पर डेडमैन ने प्रतिक्रिया दी है।
फैन ने द अंडरटेकर के अंदाज में की एंट्री
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक नन्हा फैन द अंडरटेकर के अंदाज में एंट्री कर रहा है। इसी बीच टेकर का थीम सॉन्ग हारमोनियम द्वारा बजाया जा रहा है। वीडियो ने कई सारे प्रशंसकों का दिल जीता और इसी वजह से यह इंस्टाग्राम पर बेहद वायरल जा रहा है। द अंडरटेकर की भी इस पोस्ट पर नजर गई और वो अपने फैन के इस अंदाज के मुरीद हो गए और उन्होंने खास मैसेज भी साझा किया। टेकर ने पोस्ट में लिखा, ‘शाबाश, बच्चे।”
आप नीचे यह शानदार वीडियो देख सकते हैं:
द अंडरटेकर जब भी एंट्री करते हैं, तो लाइट बंद हो जाती है और बिजली कड़कने की आवाज आती है। इसके बाद टेकर अपने शानदार अंदाज में बेहद कम लाइटिंग में एंट्री करते हैं।
आप नीचे द अंडरटेकर की WrestleMania 27 स्पेशल एंट्री देख सकते हैं:
WWE में द अंडरटेकर आखिरी बार कब नजर आए थे?
द अंडरटेकर ने साल 2020 में अपने रेसलिंग करियर का अंत कर दिया था और एजे स्टाइल्स के खिलाफ WrestleMania 36 में आखिरी मैच लड़ा था। हालांकि, वो इसके बाद भी कई बार टीवी पर आकर फैंस का मनोरंजन कर चुके हैं। टेकर ने 2025 में भी टीवी पर कुछ मौकों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वो आखिरी बार 29 अप्रैल 2025 को NXT के एपिसोड में नजर आए थे। वो बैकस्टेज दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने ओबा फेमी को LFG शो में मौजूद प्रतियोगियों को लेकर चेतावनी दी थी। टेकर इस शो में बतौर जज नजर आए थे। अंडरटेकर ने साफ कर दिया है कि वो रिंग में नजर नहीं आएंगे और रिटायर ही रहेंगे। हालांकि, वो आगे भी इसी तरह से समय-समय पर टीवी पर आकर अपने फैंस को खुश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- दुश्मनों की हड्डियां तोड़ने वाले Goldberg हो रहे हैं रिटायर, 3 कारणों से WWE दिग्गज को रखा जाएगा याद
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines