Timeless Test: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट टेस्ट की कहानी काफी पुरानी है। बेशक आज के जमाने में टी-20 और वनडे क्रिकेट का बोलबाला है, लेकिन दिग्गज क्रिकेटर्स आज भी टेस्ट क्रिकेट को ही असली क्रिकेट मानते हैं। मौजूदा समय में टेस्ट मैच अधिकतम पांच दिनों तक खेला जा सकता है। आज हम बात करेंगे क्रिकेट के सबसे लंबे मैच की, जो 12 दिनों तक खेला गया था। खास बात यह है कि इस मैच को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी जगह मिली थी। इस टेस्ट को टाइमलेस टेस्ट (Timeless Test) नाम दिया गया था। इस टेस्ट की खासियत यह भी है कि इसमें दो दिन रेस्ट-डे के भी शामिल थे।
12 दिन तक चला मैच
यह मैच 1939 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच डरबन में खेला गया था। मैच की शुरुआत तीन मार्च को हुई और यह 14 मार्च तक जारी रहा। 11 और 12 तारीख को बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था। 14 मार्च की शाम को इंग्लैंड जीत से 42 रन दूर था, लेकिन अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। ऐसा इसलिए था क्योंकि उस दिन इंग्लैंड की टीम को दो दिन ट्रैवल करके केपटाउन पहुंचना था, जहां वापसी के लिए उसका पानी का जहाज इंतजार कर रहा था। ऐसी सूरत में वो और देर नहीं कर सकते थे, जिसके वजह से इस मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इस मैच में कुल 680 ओवर डाले गए।
कैसा रहा मैच का हाल
मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 530 रन बनाए। टीम के लिए पीटर वेन डर और डूडली नर्स ने शतकीय पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड की पारी की बारी आई, जहां टीम ने लेस एम्स की 84 रनों की पारी के दम पर 316 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 214 रनों की मजबूत लीड हासिल हुई। साउथ अफ्रीका ने अपनी शानदार बल्लेबाजी दूसरी पारी में जारी रखी और 481 रन बनाए। टीम की तरफ से इस बार एलन मेलविल ने 103 रन बनाए।
इस तरह इंग्लैंड को 696 रनों की भारी-भरकम टारगेट मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम एक अलग ही जोन में नजर आ रही थी। टीम के लिए पॉल गिल और वॉली हैमंड ने शतकीय पारी खेली, जबकि बिल एडरिच के बल्ले से दोहरा शतक निकला।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
13 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines