IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है. यश ठाकुर को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है.
अशोक शर्मा हुए बाहर
पिछले मैच में भारत की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले अशोक शर्मा को दूसरे मैच की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने यश ठाकुर पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया. यश ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा भारत की प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान!
श्रेयस अय्यर ने टॉस हारने के बाद क्या कहा?
हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे. मुझे लगता है कि यह थोड़ी अलग दिख रही है. यह पहले मैच की तरह चिपचिपी नहीं है. मुझे लगता है कि उछाल एक समान रहेगा, और मैं यही उम्मीद कर रहा हूं. लेकिन देखते हैं कि यह कैसा खेलती है. मुझे लगता है कि हमारे लिए इस पल का आनंद लेना और साथ ही अपनी पूरी क्षमता से खेलना आवश्यक है. ड्रेसिंग रूम में बहुत क्षमता है और अगर वे आज ठोस दृष्टिकोण के साथ मैदान पर उतरते हैं, तो निश्चित रूप से परिणाम अपने आप मिल जाएंगे.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी.
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
32 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
58 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines