टेनिस का वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी हुआ बैन, सामने आई बड़ी वजह

Jannik Sinner: टेनिस के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर पर 3 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Jannik Sinne:

Jannik Sinner: इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर पर 3 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। 23 साल के युवा स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन अब उनके ऊपर 3 महीने का बैन लगा दिया गया है। अब ये स्टार खिलाड़ी 3 महीने तक अपने देश के लिए नहीं खेल पाएगा।

विज्ञापन

क्या है मामला?

स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर कुछ हफ्ते पहले ही डोपिंग मामले में फंस गए थे। उनके ऊपर डोपिंग के उल्लंघन का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह दो बार डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके अलावा वह वाडा की ओर से प्रतिबंधित पदार्थ ‘क्लॉस्टेबोल’ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे। अब उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर लिया है और उन्हें 3 महीने के लिए बैन भी कर दिया गया है।

विज्ञापन

2 बार फेल हो चुके थे जैनिक सिनर

स्टार खिलाड़ी मार्च में ही वाडा की डोप टेस्ट में फेल हो गया था। इसके बाद उनपर 3.2 लाख डॉलर यानी करीब 2.8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस मामले में उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया था। इसके बाद जैनिक सिनर कोर्ट पहुंचे और अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। फिर वाडा इस फैसले को चैलेंज करते हुए कोर्ट पहुंची, जिसकी सुनवाई 11 फरवरी 2025 को होनी थी। लेकिन सुनवाई से ठीक पहले उन्होंने वाडा के साथ मिलकर सुलह कर ली। इसके बाद जैनिक सिनर ने 3 महीने की सजा को स्वीकार कर लिया है।

अगर जैनिक सिनर सुनवाई के लिए कोर्ट का इंजतार करते तो वह 3 से 24 महीने के लिए बैन हो सकते थे। ऐसे में उन्हें फ्रेंच ओपन से बाहर होना पड़ता, जो इसी साल आयोजित होगा। अब उन्हें 3 महीने की सजा मिल चुकी है, जो 9 फरवरी से 4 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद स्टार खिलाड़ी 25 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में हिस्सा ले पाएगा।

विज्ञापन

सजा मिलने के बाद दिया बड़ा बयान

3 महीने की सजा मिलने के बाद जैनिक सिनर ने अपने एक बयान में कहा कि ये केस करीब एक साल से पेंडिग था और इस प्रोसेस में अभी भी काफी समय लग जाता। शायद 2025 के अंत में ही इसका फैसला आ पाता। मैं हमेशा से मानता हूं कि अपनी टीम के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं। मुझे एहसास है कि वाडा के कड़े नियम मेरे पसंदीदा खेल की सुरक्षा के लिए हैं। इसलिए मैंने जल्दी से मामले को निपटाने के लिए WADA के 3 महीने की सजा मान ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ