Virat Kohli: रन मशीन विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए खूब पसीने बहा रहे हैं। वो इन दिनों चेन्नई में आयोजित हो रहे कैंप में भारतीय दल का हिस्सा है। हालांकि बांग्लादेश सीरीज से पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले हैं।
विराट कोहली को लेकर राजद नेता का बड़ा बयान
तेजस्वी यादव का मानना है कि उनके क्रिकेट करियर को भुला दिया गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में हिस्सा लेते हुए बताया ‘मैं एक क्रिकेटर था और कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले थे। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने अच्छी क्रिकेट खेली। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी मेरे बैचमेट हैं। मुझे लिगामेंट फ्रैक्चर की वजह से क्रिकेट छोड़नी पड़ी। लेकिन मेरे विरोधी इस बारे में बात नहीं करते हैं।’
दिल्ली और झारखंड के लिए खेला घरेलू क्रिकेट
तेजस्वी यादव दिल्ली की अंडर 15 टीम से खेले। तेजस्वी के मुताबिक इसी टूर्नामेंट में विराट कोहली उनकी कप्तानी के अंदर खेले थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड का रुख किया। उन्होंने एक प्रथम श्रेणी मैच में 20 रन बनाए थे, जबकि 2 लिस्ट A मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे। वहीं 4 टी-20 मैच में उन्होंने 3 रन बनाए थे। साल 2009 में उन्होंने एकमात्र प्रथम श्रेणी मैच खेला, जबकि साल 2010 में उन्होंने आखिरी लिस्ट A क्रिकेट में भाग लिया। इसके अलावा उड़ीसा के खिलाफ उन्होंने साल 2009 में आखिरी टी-20 मैच खेला था।
आईपीएल में भी लिया भाग
34 साल के तेजस्वी यादव ने साल 2008 के आईपीएल के पहले संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जुड़े। वे साल 2012 तक इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। हालांकि इन 4 सालों में उन्हें पर्दापण करने का मौका नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: आयरलैंड टीम ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंद दर्ज की पहली जीत
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines